मुंगेर, दिसम्बर 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्टेशन के लोको पायलट परिसर से एक बार फिर से आरपीएफ यार्ड पोस्ट जमालपुर की पुलिस ने लावारिस अवस्था में विदेशी शराब बरामद किया है। इस बावत इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर ट्रेन से जमालपुर स्टेशन के लोको पायलट परिसर में शराब लेकर उतरता है। गश्ती टीम जब लोको पायलट परिसर में छानबीन की तो जंगल-झाड़ में रखा लावारिस अवस्था में करीब 33. 300 लीटर विदेशी शराब मिली। इसमें ऑफिसर च्वाईस ग्रांड विस्की 180 एमएल की 110 पीस, रॉयल स्टैग प्रीमियम विस्की 375 एमएल की 36 पीस विदेशी शराब बरामदगी हुई है। गौरतलब है कि शराब तस्कर बंगाल और झारखंड से नित्यदिन ट्रेनों के माध्यम से ही शराब की खेप को ट्रेन की शौचालय और सीट के नीच...