मुंगेर, अप्रैल 5 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि मॉडल स्टेशन जमालपुर के पूछताछ केंद्र पर स्थापित दो ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें अब शोभा की वस्तु बन गयी हैं। यात्रियों को ऑनलाइन टिकटों की सुविधाएं यहां नहीं मिल रही है। दोनों एटीवीएम मशीनें बीते कई दिनों से ऑउट ऑफ ऑडर हो गयी है। इसकी चिंता न तो स्टेशन प्रशासन को है और कॉमर्शियल विभाग के पदाधिकारियों ने की कोई पहल की है। ऐसे में यात्रियों की ऑनलाइन टिकट की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। जमालपुर के यात्री सत्यम कुमार, शिव प्रसाद, आलोक, विजय, पवन कुमार, आशीष, मनीष कुमार सहाय सहित अन्य बताया कि हमलोगों को लोकल टे्रन पकड़ने के लिए नित्यदिन जमालपुर से बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, साहिबगंज, भागलपुर और किऊल की ओर जाना होता है। अनारक्षित टिकट काउंटर पर अहले सुबह पांच से बजे काफी भीड़ रहती है। ऐसे में टिकट काउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.