मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के दौलतपुर स्थित कब्रिस्तान जमीन विवाद अब खत्म हो गया है। जमालपुर सीओ राकेश कुमार ने दोनों की पक्षों को सुना फिर दस्तवेजों के आधार बेगम खातून के दावे को खारिज कर दिया है। इस बावत सीओ राकेश कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर प्रथम पक्ष महिला बेगम खातून ने आवेदन दिया गया था। वहीं द्वितीय पक्ष के कब्रिस्तान कमेटी सचिव जुम्मन आलम ने भी अपने दस्तावेज के साथ दावा किया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद दस्तावेजों पर जांच की गयी। पाया कि आवेदिका के पूर्वजों द्वारा पूर्व में ही जमीन को कब्रिस्तान कमेटी के हाथों बेच दिया गया था। तत्पश्चात जमीन के कागजात को उनके पुत्र को उपलब्ध करवा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...