मुंगेर, जनवरी 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे में असाधारण योगदान के लिए 100 समर्पित कर्मचारियों और अधिकारियों को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। पुरस्कार समारोह इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, यशोभूमि, द्वारका, दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के अधीन जमालपुर वर्कशॉप के एसएसई नरेंद्र कुमार रवि को भी पुरस्कृत किया गया। नरेंद्र के सम्मानित होने पर जमालपुर वर्कशॉप के अधिकारियों व यूनियन नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इधर, रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने नरेंद्र कुमार रवि को बधाई दी है। कहा कि जमालपुर वर्कशॉप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसएसई नरेंद्र को रेलमंत्री के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्रा...