हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- ऊर्जा निगम ने शनिवार को जमालपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती की, जिससे करीब 12 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। शनिवार को उपकेंद्र ज्वालापुर के उपसंस्थान गुरुकुल द्वितीय के फीडर जमालपुर पर बिजली लाइन बदलने का काम किया गया। इसके लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई, जो दोपहर दो बजे तक बहाल हो सकी। बिजली कटौती के दौरान जमालपुर कलां, रमा विहार, दयाल एन्क्लेव, कस्तूरी एन्क्लेव, दुर्गा विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के अनुसार, मरम्मत के चलते उपसंस्थान गुरुकुल द्वितीय का जट्ट बहादुरपुर फीडर भी बंद रहेगा। 19 दिसंबर तक दोनों फीडरों पर मरम्मत पूरी कर ली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.