हरिद्वार, दिसम्बर 17 -- जमालपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी। कटौती के दौरान करीब 12 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। गुरुवार को ऊर्जा निगम उपकेंद्र ज्वालापुर के उपसंस्थान गुरुकुल द्वितीय के फीडर जमालपुर पर विद्युत तारों को बदलने का काम करेगा। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली की सप्लाई बंद होगी। कटौती के कारण क्षेत्र के जमालपुर कलां, रमा विहार, दयाल एनक्लेव, कस्तूरी एनक्लेव, दुर्गा विहार आदि में दुकानदारों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी। ईई रवि कुमार ने बताया कि गुरुवार को जमालपुर में मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...