मुंगेर, नवम्बर 20 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि जमालपुर मुंगेर रेलखंड और भागलपुर व किऊल रेलखंड पर बुधवार को जमालपुर मुख्यालय टीटीई टीम ने जबरदस्त टिकट चेकिंग अभियान चलाया। सघन टिकट चेकिंग अभियान से जहां बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा, वहीं एक्सप्रेस सहित लोकल ट्रेनों में अनाधिकृत यात्रियों से टीटीई टीम ने हजारों रूपये का जुर्माना वसूला। जमालपुर मुंगेर रेलखंड पर चलने वाली जमालपुर तिलरथ, खगड़िया और महेशखूंट डेमू पैसेंजर ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान का असर दिखा। यहां यात्रियों की अत्याधिक भीड़ देखी गयी। इसमें ज्यादातर बेटिकट यात्री ही सवार थे। इधर, जमालपुर स्टेशन के सीटीआई अमर कुमार और सीआईएम संजीव कुमार गुप्ता के सामूहिक नेतृत्व में एक दर्जन टीटीई ग्रुप ने जमालपुर स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या चार (मुंगेरिया प्लेटफार्म) पर आ धमके और बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.