मुंगेर, जून 13 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि रेल थाना जमालपुर पुलिस की महिला बटालियन ने जमालपुर स्टेशन परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसआई अलबीना हांसदा ने की। उन्होंने रेल महिला पुलिस के साथ जमालपुर प्लेटफार्म संख्या एक, दो, तीन और चार तथा प्रथम व द्वितीय वेटिंग कक्ष, साधारण कक्ष, टिकट काउंटर एवं रेलवे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं की भी तलाशी ली गयी। वहीं सर्च अभियान में चोर, उचक्के, बदमाश और बेटिकट यात्रियों हड़कंप मचा रहा। इस बावत अलबीना हांसदा ने कहा कि यात्रियों की सामानों की जांच विशेषकर की गयी है। कई बार ऐसा देखा गया है कि महिला यात्री शराब, हथियार, गांजा सहित अन्य सामानों को ढोने का भी काम करती है। ऐसी सूरत में पुरुष पुलिस को महिला के सामानों की तलाशी लेने में परेशानी होती है। इसलिए महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.