जौनपुर, दिसम्बर 15 -- मछलीशहर। जमालपुर फीडर पर शनिवार भोर करीब तीन बजे ब्रेकडाउन हो गया, जिसके बाद से अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। शनिवार को पूरे दिन लाइनमैन फाल्ट तलाशते रहे, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। रविवार को भी दिनभर खोजबीन जारी रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब तीन बजे तक फीडर सुचारु रूप से चल रहा था। इसके बाद कोहरे के कारण कई स्थानों पर डिस्क पंचर होने से आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार को सुबह से शाम तक फाल्ट ढूंढने के प्रयास होते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह से फिर मरम्मत कार्य शुरू किया गया, फिर भी 36 घंटे बाद तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। इस संबंध में एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण कई स्थानों पर तकनीकी दिक्कतें आई हैं। लाइनमैन स्टाफ फील्ड में काम कर रहा है और रविवार शाम त...