मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी 30 वर्षीय मजदूर राकेश यादव की आंध्र प्रदेश में ग्रेनाइट कंपनी में शुक्रवार की सुबह पत्थर ले जाते समय बेल्ट टूटने दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक के परिजन आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मृत राकेश आंध्र प्रदेश के प्रकाशम के बेमावारम स्थित एक ग्रेनाइट कंपनी में अपने छोटे भाई विकास के साथ लगभग पांच वर्षों से मजदूरी का काम करता था। बीते माह अपने छोटे भाई के साथ गांव आया था। कुछ दिन पहले ही आंध्र प्रदेश गया था जबकि छोटा भाई नवरात्र बाद जाने वाला था, लेकिन उसके पहले यह घटना हो गई। पुत्र की मौत की खबर लगते ही पिता भागवत यादव व परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृत युवक को दो पुत्री हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.