मुंगेर, जनवरी 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रविवार की दोपहर एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान जमालपुर स्टेशन रोड पर चलाया गया। जमालपुर आरपीएफ यार्ड पोस्ट की एक टीम ने अवैध दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को ना सिर्फ खदेड़ा, बल्कि स्टेशन की उत्तरी व पश्चिमी गेट सहित स्टेशन रोड पर अवैध फुटपाथी दुकानों से मुक्त कराया। अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजीव नयन और सब इंस्पेक्टर जेआर मीना ने संयुक्त रुप से किया। पुलिस की टीम को देखते ही अतिक्रमणकारी अपने-अपने सामान व दुकान लेके भागे। इस बावत सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया बीते सप्ताह ही सभी फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया था, लेकिन ये लोग आदतन दुकानें लगा देते हैं। इसबार अभियान के दौरान जहां फुटपाथी दुकानदारों को खदेड़ा गया, वहीं कई लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गयी है। हर दो-चार दिनों में अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.