मुंगेर, जनवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। देश की खुफिया एजेंसियों ने 26 जनवरी के पहले आंतकी हमले की आंशका को लेकर अलर्ट करने के बाद रेल जिला जमालपुर की पुलिस-प्रशासन भी हाई हलर्ट पर है। गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण मनाने सहित जमालपुर, भागलपुर व किऊल रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन में सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। एक ओर जीआरपी जमालपुर के एसएचओ स्वराज की अगुवाई में जमालपुर स्टेशन पर ट्रेनों व यात्रियों की सामानों की सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है, वहीं आरपीएफ जमालपुर यार्ड पोस्ट के इंस्पेक्टर राजीव नयन और सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा की अलग अलग टुकड़ी जमालपुर से भागलपुर और जमालपुर से मुंगेर व किऊल रेलखंडों की पटरियों की सुरक्षा में जुटे हैं। खासकर, जमालपुर की बरियाकोल सुरंग व नई सुरंग की सुरक्षा में गश्ती तेज कर दी गयी है। पटरी किनारे संदिग्ध व्...