पटना, जनवरी 6 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्यभर के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि 15 जनवरी तक परिमार्जन प्लस के तहत लंबित सभी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने वाले अधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी को 31 जनवरी तक दाखिल-खारिज के सभी लंबित मामलों का निपटारा करने का आदेश गया दिया। इससे किसानों के कागजात अपडेट हो सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से लगातार हो रही समीक्षाओं का सकारात्मक असर कई अनुमंडलों में दिखाई देने लगा है। कई डीसीएलआर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि कुछ अनुमंडलों में अब भी अपेक्षित प्रगति नहीं ह...