चंदौली, दिसम्बर 16 -- धीना। जमानियां नोनार मार्ग की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। सड़क की गिट्टियां बिखर गई है। उबड़ खाबड़ सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब नौ महीने से मार्ग मरम्मत के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे साइकिल और बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नोनार से धीना होते हुए जमानियां को जोड़ने वाला 24 किमी लंबा मार्ग पीडब्ल्यूडी की शिथिलता से बर्बाद है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने चेताया है कि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...