मधेपुरा, फरवरी 14 -- मधेपुरा। 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जमानत मिलने पर मधेपुरा समेत कोसी क्षेत्र के सांसद समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य व न्याय की जीत बताया है। सांसद कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान ने बताया कि यह फैसला केवल पप्पू यादव के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के उनलोगों के लिए है जो न्याय व इंसाफ में विश्वास रखते है। सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि वे हमेशा गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बने है। न्यायालय के फैसले से साबित हो गया है कि सत्य को थोड़ी देर के लिए परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही सकता है। छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि पप्पू यादव एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.