रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव प्रभावित करने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने का आदेश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिया है। बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिया। उपायुक्त ने जमानत पर रिहा अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही, चुनावी माहौल बिगाड़ने या समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा अवैध हथियारों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.