लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता गोमतीनगर के विभूतिखंड कोतवाली में रेप पीड़िता ने धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी कुछ वक्त पूर्व ही जेल से छूटा है, जिसके बाद से लगातार सुलह करने का दबाव बना रहा है। विकासखंड निवासी महिला के साथ इन्दिरानगर संजयगांधी पुरम निवासी विनय सिंह ने दुराचार किया था। महिला के मुकदमा दर्ज कराने पर विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी विनय को जेल भेजा था। कुछ वक्त पहले जमानत मिल गई। जेल से वापस आने के बाद से ही विनय ने महिला पर सुलह करने का दबाव डाला। बात नहीं मानने पर कॉल कर परेशान करने लगा। 21 मार्च को विनय ने दोस्त रवि रंजन को पीड़िता के एक रिश्तेदार के घर भेजा था। यह बात पता चलने पर महिला ने विनय सिंह और उसके साथ रवि रंजन के खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.