बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच। नगर कोतवाली के बशीरगंज में चोरी मामले में जिला कारागार से जमानत पर रिहा आरोपी ने साथियो साथ एक घर में घुसकर मारपीट की। बशीरगंज निवासी मुहम्मद शारिक पुत्र अब्दुल खालिक के घर में घुसकर रविवार रात 9:30 बजे एजाज, नूर, सईद, शकील ने मारपीट की। यूपी डायल 112 पीआरवी को सूचना पर पहुंची पुलिस की भनक पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित शारिक ने बताया कि पूर्व में उसके घर में हुई चोरी में एजाज नामजद होकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दो सप्ताह पूर्व वह जमानत पर रिहा होकर आया था। हमलावरों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। कोतवाली में दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...