आजमगढ़, जुलाई 9 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील से मंगलवार की शाम को जमानत कराकर जा रहे सगे भाइयों पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों भाई घायल हो गए। घायलों की सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी ने जमानत पर छूटे दोनों पक्षों का रात में पुन: चालान कर दिया। बरदह थाना के सरावां गांव निवासी सफर सिंह और संजय सिंह के बीच ट्यूवेल को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी के बाद हाथा-पाई हो गई थी। बरदह थाना की पुलिस ने एक पक्ष से सफर सिंह और उनके भाई प्रीत सिंह पुत्रगण स्व. रामबचन सिंह और दूसरे पक्ष के संजय सिंह का शांति भंग की धारा 151 में मंगलवार की शाम चालान कर लालगंज तहसील भेज दिया था। उपजिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह ने दोनों पक्षों को जमानत पर रिहा कर दिया। 34 वर्षीय शिवम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.