गढ़वा, दिसम्बर 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला पार्षद सदस्य रंजनी शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर भवनाथपुर थाना में पदस्थापित एएसआई दिनेश सिंह के उपर आम जनता और वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आवेदन में जिक्र किया गया है कि एएसआई दिनेश बिना किसी कारण के ही आम जनता को डराने-धमकाने के साथ ही उन्हें गाली गलौज और अपमानित किया जाता है। साथ ही एएसआई द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों से अनुचित तरीके से राशि की मांग की जाती है। यह भी आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा ऑटो चालकों और बाइक को रोक कर धमका कर पैसे की जबरन अवैध वसूली की जाती है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर जमादार पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि जिला पार्षद और ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप...