रांची, सितम्बर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जमात-ए-इस्लामी हिंद की ओर से पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौम ए पैदाइश के मौके पर अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। मतलूब और सोहेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कार्यक्रम में शकील अनवर, डॉ तौसीफ अंसारी, अफाक असलम, आफताब आलम, मुना मुराद, शम्सुद्दीन अहमद, शाहिद जमाल, महिला शाखा की कार्यकर्ता फखीरा खातून, अतीका फातिमा, नाजिया तबस्सुम, इरम खान और अफशां नाज मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...