बिजनौर, फरवरी 22 -- जमाअत ए इस्लामी हिन्द द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस और सचिव मौहम्मद आशिफ फलाही की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। शनिवार को बस स्टैंड पर रैली को प्रभारी रविन्द्र कुमार हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। रैली में कस्बे के आरकेएसएम पब्लिक स्कूल, मदरसा इस्लामिया रहमानिया प्राथमिक स्कूल, ताराचंद मैमोरियल पब्लिक प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया और नशे के खिलाफ नारे लगाकर जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर नईम एडवोकेट, महबूब आलम, धर्मावतार वर्मा, शुभम वालिया, मकसूद अहमद ठेकेदार, मोहम्मद यूसुफ व मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.