जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से जोड़ने वाली इंडिया वन एयर कंपनी की हवाई सेवा एक महीने के भीतर बंद हो सकती है। इसको लेकर इंडिया वन एयर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल कर जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की आरसीएस (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) की वैधता खत्म होने वाली है। अगर इसका विस्तार नहीं मिला तो 31 जनवरी से कोलकाता जाने वाली और 28 फरवरी से भुवनेश्वर जाने वाली हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी। आरसीएस स्कीम खत्म होने के साथ-साथ टाटा कंपनी सोनारी एयरपोर्ट पर जो आर्थिक रियायतें कंपनी को देती है, वह करार भी खत्म हो जाएगा। इसके कारण सेवाओं को बंद करने के अलावा अब कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाएगा। इस मुद्दे पर गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेद्रन से मुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.