जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। टिनप्लेट स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने पुरुष वर्ग और जमशेदपुर महानगर ने महिला वर्ग में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। 15 जिलों की 28 टीमों ने प्रतिस्पर्धा में अपना दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में पश्चिम सिंहभूम ने जमशेदपुर महानगर को पराजित कर विजय पताका फहराई, जबकि घाटशिला ग्रामीण और देवघर की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में जमशेदपुर महानगर ने देवघर को शिकस्त देकर चैंपियन का ताज पहना, जबकि पश्चिम सिंहभूम और गिरिडीह की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.