बोकारो, मई 7 -- बोकारो। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 (टी -20) क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग का अंतिम लीग मैच खेला गया। सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में धनबाद व जमशेदपुर के बीच खेला गया मैच टाई पर समाप्त हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से आन्या वर्मा ने 81 व प्रियंका कर ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में धनबाद की ओर से एक मात्र सफलता माही कुमारी को मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी धनबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन हीं बन पाई। टीम की ओर से अन्नु प्रिया लाल ने नाबाद 42, माही कुमारी ने 33, अन्नु कुमारी यादव ने 22 व दीपिका कुमारी ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में जमशेदपुर की ओर से प्रियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.