जमशेदपुर, अक्टूबर 19 -- झारखंड के जमशेदपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां साकची के आमबगान स्थित सना कॉम्पलेक्स में संचालित होटल डोरेमोन में गोलमुरी की 12 वर्षीय दो किशोरियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने होटल संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी निवासी तरुण शर्मा उर्फ गोलू, कदमा निवासी रौनक कुमार दास, चतरा निवासी करण कुमार राणा और होटल संचालक कैलाश मिश्रा शामिल हैं। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर कमरे से आपत्तिजनक सामान के अलावा रजिस्टर भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियां पड़ोसी हैं और 16 अक्तूबर से ही लापता थीं। परिजनों ने लापता होने की शिकायत गोलमुरी थाने में उसी दिन दर्ज कराई थीं। हालांकि दूसरे दिन यानी 17 अक्तूबर को दोनों घर लौट आईं। पुलिस द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.