जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- झारखंड के जमशेदपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के चांडिल के हारुडीह में लगे साप्ताहिक मुर्गा पाड़ा में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सैकड़ों की भीड़ के बीच हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक भी पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। बुधवार शाम चार बजे घटना के बाद मुर्गा पाड़ा में अफरातफरी मच गयी। हमलावर बाइक से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग निकले। सूचना पाकर चांडिल थाना प्रभारी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक विजय तिर्की कपाली का रहनेवाला था। वहीं, घायल मो. इम्तियाज मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-12 का है। घटना के बाद पुलिस ने विजय के शव को एमजीएम अस्पताल भेज दिया, जबकि जख्मी इम्तियाज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल से मिले सात खोखे : पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.