जमशेदपुर, अगस्त 14 -- जमशेदपुर। लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास एवं विस्तार के लिए प्रतिबद्ध संस्था साइंस फार सोसायटी, झारखंड की पहल पर जमशेदपुर में देहदान, अंगदान अभियान के तहत पूर्व में कुछ गतिविधियां शुरू हुई थीं। एक दो बैठकें एवं आयोजन भी हुए। पर तात्कालिक परेशानियों, चुनौतियों तथा बाद कोरोना संकट ने ग्रुप को लगभग निष्क्रिय बना दिया। यह कहना है सोसाइटी के देहदान अंगदान अभियान के संयोजक डीएनएस आनंद का। बदलते दौर में भी इस अभियान की जरूरत कम नहीं हुई है, बल्कि बढ़ी ही है। ऐसे में बेहद जरूरी है इस समूह को पुनर्गठित कर इस अभियान को बल पहुंचाना एवं उसे आगे बढ़ाना जरूरी है। इस क्रम में अंजली बोस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी सामाजिक कार्यकर्ता साथियों की इस क्षेत्र में सक्रियता प्रेरित करती है एवं अंततः इस पहल को बल पहुंचाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.