नई दिल्ली, मार्च 6 -- जमशेदपुर में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार रात बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में फायरिंग में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कट्टा, एक पिस्तौल, मैगजीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को करीब 15 राउंड गोलियां चली थीं। मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। फायरिंग से पहले झड़प और पथराव भी हुआ था। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 8 खोखे मौके से बरामद किए। साथ ही एक पिस्टल भी हाथ लगी है। घायलों में शाहरुख, गुलाम, साजिद, अफजल के अलावा दो महिलाएं भी हैं। पुलिस ने शाहरुख, गुलाम, साजिद सहित अन्य को पकड़ा है। मंगलवार को हुई घटना के बाद से ही बस्ती इलाके में तनाव है। पुलिस बल को कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती में तैनात किया गया है। यह है मामला अफजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.