जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में स्वच्छता ही सेवा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें एनएसएस की छात्राओं ने सर्वप्रथम जागरूकता रैली निकाली तथा ठेले वालों, खोमचे वालों , छोटे-छोटे स्टॉल वालों को स्वच्छता के विषय में जागरूक किया ।छात्राओं ने उन्हें खाने की सभी चीजों को ढक- कर रखना, हाथ धोकर ही खाने की चीजों को छूना , सब्जियों के छिलके को कूड़ेदान में डालना आदि बाते बताई ।छात्राओं ने साफ -सफाई के विशेष महत्व को बताते हुए अपनी बातों को नुक्कड़ नाटक द्वारा भी प्रस्तुत किया । स्वच्छ भोजन , साफ वस्त्र और हमारे आसपास की सफाई हमारे स्वस्थ शरीर के लिए कितनी आवश्यक है इसके प्रति - लोगों को जागरूक किया ।छात्राओं ने सफाई कर्मचारियों को भी सफाई करते समय दस्ताने व मास्क आदि लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.