जमशेदपुर, फरवरी 14 -- बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर वुमेंस यूनिवर्सिटी के परिसर में तृतीय स्पोर्ट्स डे के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स एवं कल्चरल कमिटी के चेयरपर्सन डॉ. सनातन दीप और उनकी टीम के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मैदानी स्पर्धाओं में छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 88 छात्राओं ने अपनी ताकत आजमाई, जिसमें गाल्डिंग एक्का ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियंका साव को द्वितीय और फूलमंती कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ट्रिपल जंप की रोमांचक स्पर्धा में प्रभा मुरमू पहले, अप्सरा खातून दूसरे और मंजरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.