जमशेदपुर, फरवरी 17 -- रांची प्रेस क्लब की ओर से जेके इंटरनेशनल स्कूल रांची में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को जमशेदपुर व रांची प्रेस क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें जमशेदपुर प्रेस क्लब की टीम आठ विकेट से विजयी रही। रांची की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। मोनू ने 21, अभिषेक ने 16 व सतीश ने नाबाद 12 रन बनाए। जमशेदपुर के प्रसेनजीत व निसार ने दो-दो विकेट लिए। रणधीर, चाणक्य व शुभदर्शी को एक-एक विकेट मिला। जवाब में जमशेदपुर की टीम ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभदर्शी ने नाबाद 39 रन व आनंद कुमार ने 15 रन बनाए। शुभदर्शी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.