गुमला, जनवरी 22 -- गुमला प्रतिनिधि जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर की टीम ने गुमला को 6 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेला गया।टॉस जीतकर गुमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में गुमला की पूरी टीम 49वें ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुमला की ओर से अमर उरांव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि हर्ष ने 26 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज जमशेदपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। जमशेदपुर की ओर से कुमार सिद्धांत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, वहीं आदित्य मिश्रा ने 4 विकेट हासिल कर गुमला की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.