हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता बीते दिनों जुगसलाई जमशेदपुर थाना प्रभारी ने सेवारत सैनिक सूरज राय को थाना बुलाकर मारपीट की और जेल में डाल दिया। इसी बात को लेकर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने सख्त एतराज जताया है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक अरविंद ओझा ने कहा है कि जुगसालाई थाना प्रभारी को अभी ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। सैनिकों को चलते-फिरते मारपीट कर गिरफ्तार कर जेल में नहीं डाल सकते। सैनिक को गिरफ्तार करने का प्रोटोकॉल होता है। लेकिन थाना प्रभारी को प्रोटोकॉल पता ही नहीं है। आगे कहा कि बिना ऊपरी आदेश के सैनिक को गिरफ्तार कुछ विशेष धाराओं में ही किया जा सकता है। इसकी जानकारी स्टेशन हेडक्वाटर या सेवा की नजदीकी यूनिट को देना होता है। केंद्रीय अध्यक्ष ओझा ने राज्य के मुख्यमंत्री और डीजीपी से आग्रह करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.