सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराज्यीय आमंत्रण कप के फाइनल में दरभंगा ने जमशेदपुर को 6 विकेट से हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। आउटडोर स्टेडियम मैदान में बुधवार को हुए फाइनल में दरभंगा के कप्तान सुभाष चन्द्रा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। शुरुआती झटकों के बाद जमशेदपुर की टीम लड़खड़ाई। बावजूद दो-दो बल्लेबाजों के अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 260 रन बनाए। भानु आनंद ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और छह छक्का जड़ा। अनुरान ने 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौका और तीन छक्के लगाए। अरविंद ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक चौका और चार छक्का जड़ा। दरभंगा के अमोद यादव ने सात ओवर में 45 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। इसके अलावा कप्तान सुभाष चन्द्रा और शाकिब उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.