जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- जमशेदुर। झारखंड के गिरिडीह में 10 से 12 नवंबर 2025 तक आयोजित योनैक्स सनराइज झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सह चयन ट्रायल में जमशेदपुर के सूरज प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के लिए चयन सुनिश्चित किया है।सूरज प्रताप सिंह का चयन आगामी योनैक्स सनराइज सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के लिए हुआ है, जो 15 से 21 दिसंबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। सूरज प्रताप सिंह पिछले कई वर्षों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते आ रहे हैं और अपनी मेहनत तथा प्रदर्शन से कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.