जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। कोलकाता जमशेदपुर व भुवनेश्वर के बाद इंडिया वन एयर ने ओडिशा के जयपुर से भुवनेश्वर विमान सेवा शुरू कर दी। विमान कंपनी के अनुसार, जयपुर से भुवनेश्वर की सड़क मार्ग यात्रा 12 घंटे का है जबकि, इंडिया वन एयर की विमान से लोग एक घंटे 50 मीनट में पहुंच सकते हैं। इंडिया वन एयर के अनुसार, केंद्र सरकार की क्षेत्रीय उड़ान योजना ने परिचालन को आसान कर दिया है। राज्य सरकार से भी निरंतर विमान उड़ान सेवा को जारी रखने में सहयोग मिलने से यह संभव हुआ है। मालूम हो कि, इंडिया वन एयर ने जमशेदपुर से विमान सेवा 31 जनवरी 2023 को शुरू किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.