जमशेदपुर, फरवरी 16 -- कोल्हान क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और घायल वन्यजीवों के उपचार की चुनौतियों को देखते जमशेदपुर के डिमना में हाथियों के लिए अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। वन विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कोल्हान का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर होगा। इसका निर्माण अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, डिमना लेक के पास करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस केंद्र में किचन, फीडिंग सेंटर, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), क्वारेंटाइन क्षेत्र, जलस्रोत और सुरक्षित बाड़े जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां घायल, बीमार या भटके हाथियों को लाकर उपचार, निगरानी और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में कोल्हान क्षेत्र विशेषकर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.