जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार रात फुटबॉल का रोमांच फिर देखने को मिला, जब जमशेदपुर एफसी ने प्री-सीजन फ्रेंडली मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 1-0 से हराया। करीब 7 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में लंबे अंतराल के बाद फर्नेस में प्रतिस्पर्धी फुटबॉल की वापसी ने माहौल को उत्साह से भर दिया। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती मिनटों में मदीह तलाल ने फ्री-किक पर गोल करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की डिफेंस ने मौका नहीं दिया। इसके बाद तलाल ने रितविक दास के कट-बैक पर शानदार शॉट लिया, जो पोस्ट से कुछ इंच दूर निकल गया। उन्होंने बॉक्स के बाहर से एक और दमदार प्रयास किया, जो मामूली अंतर से चूक गया। मुकाबले का एकमात्र गोल दाएं फ्लैंक से आया, जब मेसी बौली ने शांत अंदाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.