जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने कैमरून के अनुभवी स्ट्राइकर राफेल एरिक मेसी बाउली को अपनी टीम में शामिल किया है। 33 वर्षीय 1.86 मीटर लंबे मेसी बाउली को आक्रमण को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया गया है। मेसी बाउली इंडियन सुपर लीग में नए नहीं हैं। उन्होंने 2019-20 में केरला ब्लास्टर्स के लिए 17 मैच में आठ गोल किए थे और जमशेदपुर के खिलाफ भी दो गोल किए थे। इस साल उन्होंने ईस्ट बंगाल के साथ कुछ समय बिताया और इसके बाद जमशेदपुर एफसी में शामिल होकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में 353 मिनट खेलकर दो गोल और एक असिस्ट किया। चीन में भी उन्होंने नानजिंग सिटी और शिजियाझुआंग के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मुख्य कोच स्टीवन डायस ने कहा कि मेसी बाउली हमारे अटैक लाइन को मजबूत करेंगे और खेल की दिशा तय करने में मदद करेंगे। बाउली ने प्रशंसकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.