जमशेदपुर, फरवरी 6 -- नए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन से पहले जमशेदपुर एफसी ने अनुभवी भारतीय गोलकीपर रवि कुमार को साइन कर लिया है। यह ट्रांसफर रवि कुमार के लिए भावनात्मक 'घर वापसी' भी है, क्योंकि उन्होंने अपने करियर की नींव टाटा फुटबॉल एकेडमी (टीएफए) में रखी थी। रवि ने अपने सीनियर करियर की शुरुआत एआईएफएफ इलेवेन (तब पाइलन एरोज) से की। फरवरी 2012 में आई-लीग डेब्यू में उन्होंने सालगांवकर के खिलाफ क्लीन शीट दर्ज कर खुद को साबित किया। इसके बाद उन्होंने स्पोर्टिंग गोवा, दिल्ली डायनामोज, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, मुंबई सिटी, ओडिशा और पंजाब एफसी जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। पंजाब एफसी के साथ पिछले दो आईएसएल सीजन में रवि नियमित रूप से मैदान में उतरे। उन्होंने 31 मैच खेले और 5 क्लीन शीट दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रवि कुमार ने भारत का प्रतिनिध...