जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। सोनारी स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई डकैती ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में लूट, वकीलों और नेताओं की पिटाई जैसी घटनाएं दर्शाती हैं कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी साफ झलक रही है। दिनेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अपराध नियंत्रण की ठोस पहल नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.