जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत कैनाल के पास स्थित एक घर में चोरी की नियत से घुसे एक महिला और पुरुष को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों शहद बेचने के बहाने घर में दाखिल हुए थे और मौका पाकर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घर के लोग वहां पहुंच गए और दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राखाल नाथ सोए और शीतल के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं और जादूगोड़ा के ईचड़ा गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहे थे। कभी खुद को पटमदा का बता रहे थे, तो कभी आसनसोल और बाद में जादूगोड़ा के ईचड़ा गांव का निवासी होने की बात स्वीकार की। पुलिस दोनों से थाना में पूछताछ कर रही है और उनके बारे में पत...