जमशेदपुर, फरवरी 14 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को संगठन के जिला सचिव मुकेश रजक के नेतृत्व में एक छात्र प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालयों में चल रहे विलंबित सत्र की समस्या को लेकर उन्हें एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा और इस मुद्दे को आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से शैक्षणिक सत्र 2022-26 और 2023-27 के छात्र-छात्राओं को भारी अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। समय पर परीक्षा न होने और परिणामों में अत्यधिक देरी के कारण हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में ल...