जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव 2026 के तहत मतदान के दौरान डिमना स्थित आरवीएस अकैडमी केंद्र पर सोमवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बड़ी संख्या में मतदाता वोट दिए बिना ही वापस लौटने लगे। कारण जानकर हर कोई हैरान था-वर्षों से इसी स्कूल में वोट देने वाले स्थानीय नागरिकों के बूथ इस बार बिना किसी पूर्व सूचना के बदल दिए गए हैं।मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे पिछले कई चुनावों से इसी केंद्र पर वोट डालते आए हैं।"हम सुबह-सुबह इस उम्मीद में आए थे कि जल्दी वोट देकर घर लौटेंगे, लेकिन यहाँ आने पर पता चला कि हमारा नाम इस लिस्ट में है ही नहीं। अधिकारियों का कहना है कि हमारा बूथ कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है। इस उम्र में अब हम कहाँ-कहाँ भटकें?आरवीएस अकैडमी...