जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर।शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित सब्जी मैदान में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे भीषण आग लग गई। इस आग ने आसपास के झोपड़ीनुमा लगभग पंद्रह से बीस दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इन दुकानों का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में भय का माहौल था। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास की भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने आग बुझाने के प्रयासों में मदद की, वहीं दमकल विभाग की दो टीमों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकलकर्मियों ने अपनी कड़ी मेहनत से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग के चलते दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.