बांका, जून 21 -- बांका। एक संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत जमदाहा के पास शुक्रवार को एक टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में घायल हुए लोगों की पहचान भतकुंडी गांव निवासी घनश्याम यादव और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घनश्याम यादव अपने पुत्र के साथ टोटो से घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन जमदाहा के पास पहुंचा, सड़क पर बने गड्ढे में पहिया फंस गया। इससे टोटो असंतुलित होकर पलट गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए, बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार को दोपहर 12 बजे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.