चक्रधरपुर, मार्च 18 -- मनोहरपुर।सेल व टाटा स्टील की खदानों से प्रभावित सारंडा के गांवों के मानकी-मुंडाओं, प्रखंड प्रमुख, मुखिया और ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन 18 मार्च को जामकुंडिया गांव में किया गया। इस बैठक में मनोहरपुर के बीडीओ, कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में ग्रामीणों ने खदानों से निकलने वाले लाल पानी, मिट्टी, पत्थर आदि से उनकी रैयत भूमि, नदी-नाले और पशुधन पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चिंता जताई।ग्रामीणों ने बैठक में मुख्य रूप से लाल पानी के कारण कृषि में इसका असर होने पर खदानों से प्रभावित रैयतों की कृषि भूमि जो वर्षों से बंजर हो चुकी है, उसका उचित मुआवजा देने व स्थायी रोजगार की गारंटी की मांग करते हुए प्रभावित 18 गांवों के कम से कम 18 बेरोजगार युवकों को इन खदानों में स्थायी नौकरी देने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.