सासाराम, मार्च 16 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। रंग-गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शनिवार को प्रखंड व नगर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। क्या अमीर, क्या गरीब, सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े व जवान सभी होली की मस्ती में थे। छिटपुट घटनाओं को छोड़ प्रखंड में होली शांतिपूर्ण रही। होली की उमंग शनिवार की सुबह से ही दिखने लगी थी। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो सुबह से ही दिखने लगी थी। होली है होली है... की गूंज हर गली व मोहल्ले में गूंजने लगी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। शनिवार सुबह मौसम में ठंडापन था, लेकिन यह ठंडापन बच्चों के उत्साह को रोकने में विफल रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियान...