नई दिल्ली, जनवरी 11 -- जब लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की बात उनकी एक पाकिस्तानी फैन से हुई तो कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी शायद उनके ज्यादातर फैंस नहीं कर पाएंगे। पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से उनके बेटे की देशभक्ति को लेकर शिकायत की और फिर जो रिस्पॉन्स उन्हें मिला, वो सुनकर पाक एक्ट्रेस समझ गईं कि धर्मेंद्र को क्यों सदी के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। नादिया ने यह किस्सा खुद एक पॉडकास्ट में सुनाया था।जब पाक एक्ट्रेस के पास गया धर्मेंद्र का कॉल नादिया खान ने बताया, "धर्मेंद्र जी का फोन आया और मुझे बताया गया कि वो आपसे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा जो भी फ्रॉडिया है ना, मैं इसको जमकर सुनाऊंगी आज। मैंने कहा कि क्या है भाई कौन? तो वो बोले कि जी हम बोल रहे हैं, धर्मेंद्र ही बोल रहे हैं। मैंने कहा जी मैं नहीं मा...